रेवाड़ी। रात में शहर और आसपास की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर बैठे पशु वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। परशुराम कॉलोनी के अजीत यादव का कहना है किकई बार तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।