फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल से गैस सिलिंडर, राशन और रिकॉर्ड चोरी

Sat, 15 Jun 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे में स्थित एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, राशन और स्कूल का रिकॉर्ड चोरी कर ले गए। अध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि पुरानी तहसील के पास स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में सुबह पहुंचे तो ऑफिस, कक्षा कक्ष, मिड-डे मील के अलावा अन्य रूम के ताले टूटे मिले। सामान चेक करने पर 2 एलपीजी गैस सिलिंडर, पीतल की घंटी, मिड-डे मिल का राशन के अलावा स्कूल रिकॉर्ड के रजिस्टर गायब मिले। दो वर्ष पहले इसी स्कूल से चोरी हुई थी। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें