रेवाड़ी। सेक्टर-3 निवासी गर्वित गुप्ता ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। गर्वित ने अपनी सफलता का श्रेय माता डॉ. डिम्पल गुप्ता, पिता डॉ. पवन गुप्ता और शिक्षकों एवं गुरुजनों को दिया है। गर्वित ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से उन्हें यह सफलता मिली है। परिवार ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने परिवार का मान बढ़ाया है।