फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा क्षेत्र में पार्क की जमीन पर डाला जा रहा कूड़ा, लोग परेशान

विज्ञापन
टाउन पार्क के पास लगा कूड़े का ढेर।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के टाउन पार्क स्थित खाली पड़ी जमीन पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे यहां पर घूमने आने और यहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इसकी बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग यहां घूमने के लिए सुबह-शाम आते हैं, लेकिन अब वह भी बंद हो रहा है। गंदगी को साफ करवाने के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन लोगों की समस्या की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, जिस कारण प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों ने मांग की है जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाए। ताकि यहां से आने जाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


वातावरण भी हो रहा प्रदूषण

ओमप्रकाश ने बताया कि वह सुबह शाम टाउन पार्क में सैर करने के लिए जाते हैं। यहां पर गंदगी का ढेर लगने की वजह से आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। कई बार बदबू इतनी ज्यादा आती है कि यहां से गुजरना भी चुनौतियों को पार करने जैसा होता है। वीरेंद्र ने बताया कि गंदगी जमा होने की वजह से पार्क में सैर करने के दौरान काफी बदबू आती है। वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है उसके बावजूद कोई समाधान नहीं है।

कम संख्या में पहुंच रहे लोग

नगर पालिका ने जब इस पार्क का निर्माण करवाया था तो मुख्य मकसद था कि अधिक से अधिक लोग यहां पर सुबह शाम सैर करें, लेकिन गंदगी की वजह से आज लोग पार्क में बहुत ही कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पहले बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम पार्क में देखे जाते थे। अब कुछ संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला अभी मेरे ध्यान में नहीं है। इस समस्या को देखकर उचित कार्रवाई करवाई जाएगी।

कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें