फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पटौदी मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर

Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पटौदी मार्ग के किनारे पड़ा कूड़ा।  संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पटौदी मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैली रहती है जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। कूड़े से उठती बदबू से राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत होती है। आसपास रहने वाले लोगों को अधिक परेशानी होती है। सुधीर कुमार व राहुल ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी-कभी आती है लेकिन पूरा कूड़ा साफ नहीं किया जाता है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कचरा सड़क पर फैलने से फिसलन बढ़ जाती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें