गणेश उत्सव मनाते लोग। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। बिजली बोर्ड कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर और कृष्णा नगर में कॉलोनीवासियों ने गणेश उत्सव मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर माधुरी शर्मा, राजेश, बिमला, सुमन, मोनिका, पिंकी, किरण, अंजु, राजबाला, सुमित, सुशीला, संता, शर्मिला, अनीता, पंडित ईश्वर दत्त, जयदीप, विष्णु, जोगिंदर, हुकुम और वेदप्रकाश मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणेश जी की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया।