रेवाड़ी (वि)। मैक विजन अविराज वर्ल्ड स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना, पूजा और हवन किया गया, बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। हिंदी दिवस पर छात्रों ने नाटिका व सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के निदेशक रजनीश यादव ने इन आयोजनों को बच्चों के संस्कार व रचनात्मकता विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।