फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो खेल नर्सरी मिलने की खुशी में फन गेम्स आयोजित

विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। गांव सीहा स्थित जीएसएसएस विद्यालय में आयाजित फन गेम्स में भाग लेते हुए विद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुंड। गांव सीहा स्थित जीएसएसएस विद्यालय को नए शैक्षणिक सत्र में खेल विभाग की ओर से कबड्डी व एथलेटिक्स की दो खेल नर्सरी दिए जाने की खुशी में शुक्रवार को विद्यालय में फन गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इन फन गेम्स प्रतियोगिताओं में चारों सदन के बच्चों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि इससे पहले विद्यालय में कबड्डी की एक नर्सरी थी, जिसका कुशल संचालन देखते हुए अब खेल विभाग ने एथलेटिक्स की खेल नर्सरी और आवंटित की है। फन गेम्स में तीन टांग दौड़, नींबू चम्मच दौड़, बोरी दौड़ तथा रस्साकशी के बेहद रोचक मुकाबला रहा। मुकाबले के बाद दोनों नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया तथा विद्यार्थियों को अभ्यास प्रारंभ करने की रूपरेखा की जानकारी दी गई। आर्य ने बताया कि कबड्डी नर्सरी के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोच होशियार सिंह तथा एथलेटिक्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संदीप कुमार संबंधित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें