फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्रसेन जयंती पर झुग्गी-झोपड़ी स्कूल के बच्चों को बांटे फल

Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एसएन झुग्गी-झोपड़ी स्कूल में पहुंची अग्रवाल वैश्य समाज की टीम। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने सेक्टर-4 स्थित एसएन झुग्गी-झोपड़ी स्कूल में बच्चों को स्नैक्स, फल और जलजीरा वितरित किया। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंदों की सहायता और समाज कल्याण के लिए हमेशा कार्य किए। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन भी सामाजिक सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है। इस मौके पर केसरी नंदन अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, यशोदा बंसल, रेखा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और अमन अग्रवाल मौजूद रहे। स्कूल के निदेशक नरेंद्र गुगनानी, शिक्षिका नीलम गुप्ता, मोहिनी और वंदना गुप्ता ने टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें