डहीना। एक व्यक्ति के साथ 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव डहीना निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसको एक अनजान नंबर से फोन आया कि उसके पिता को साढ़े 12 हजार रुपये देने हैं। बाद में खाता चेक किया तो मालूम चला की खाते में से 60 हजार रुपये गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद