फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार बेचने के नाम पर 39.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 22 Aug 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ साढ़े 39 लाख की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शहर स्थित चैंबर नंबर 110 न्यू बिल्डिंग निवासी महेशदत्त ने बताया कि 19 अगस्त को उसने सोशल मीडिया एप के जरिए एक कार की फोटो देखी थी। साथ ही उस पर दिए गए नंबर से संपर्क किया तो सामने वाले ने अपना परिचय सोनीपत निवासी दीपक गुप्ता बताया। अपनी कार को बेचने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि पहले 8 हजार रुपये उसके अकाउंट में डालिए बाकी पैसे गाड़ी देने के बाद देने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने उसके खाते में पैसे डाल दिए। 20 अगस्त को उसके पास एक फोन आया। बताया गया कि 31 हजार रुपये खाते में डालने के बाद गाड़ी को ट्रांसफर किया जाएगा। इस दौरान धीर-धीरे उसने साढ़े 39 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद मालूम चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें