फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 21.23 लाख रुपये की ठगी

Thu, 10 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ठगों ने नौकरी का झांसा देकर पाली के एक युवक से 21.23 लाख रुपये ठग लिए। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद उन खातों को सीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिनमें उसकी रकम ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाली निवासी युवक ने बताया कि उसके पास कुछ दिन पहले टेलीग्राम पर मैसेज आया था। उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया गया था। उन्हें बताया गया था कि घर से काम करने के बदले अच्छा पैसा दिया जाता है। मैसेज में बताए नंबर पर बात करने के बाद उसे भेजे गए वीडियो शेयर व लाइक कराने के बदले अच्छा पैसा देने की बात कही गई। जब वह पार्ट टाइम जॉब के लिए तैयार हो गया तो उसे 10.8 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसके खाते में उसी दिन 17240 रुपये आ गए। अच्छी कमाई का जरिया समझकर वह साइबर ठगों के जाल में फंसता चला गया। उसके बाद उससे बार-बार पैसे मंगवाए गए। ठगों ने उसे जाल में फंसाकर कुल 2122800 रुपये की ठगी का शिकार बना दिया। साइबर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें