धारूहेड़ा। गांव जडथल में एक लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव जडथल निवासी विकास ने बताया कि 10 जुलाई की रात उसका मोबाइल किसी व्यक्ति ने हैक कर लिया था। जिसके बाद उसने सभी अकाउंट बंद करवा दिए। उसके बावजूद भी उसे अनेक नंबर से फोन आ रहा ऐ। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के नाम से एक अकाउंट खुलवाया था। जिस खाते से 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कुल एक लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। कसौला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।