फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुनाफे का लालच देकर की धोखाधड़ी

Wed, 18 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ऑनलाइन ट्रेडिंग के बदले मुनाफे का लालच देकर 1.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
शहर की नई आबादी निवासी कुणाल वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनके मोबाइल पर वाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें एक चैनल को सब्सक्राइब व टास्क के बारे में बताया गया। ट्रेडिंग के माध्यम से मुनाफे का लालच दिया गया। उन्होंने एप डाउनलोड कर ट्रेडिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद बताया गया कि 7 हजार रुपये डालकर ट्रेडिंग करने पर 9 हजार रुपये मिलेंगे। उसने 7 हजार रुपये डाल दिए। बाद में 34 हजार रुपये खाते में डालने के लिए कहा गया।कहा गया कि अगर यह पेमेंट नहीं की तो पिछली पेमेंट नहीं हो पाएगी। उसने 34 हजार रुपये भी उनके खाते में डाल दिए।आरोपियों ने जीती हुई रकम निकालने के लिए 99 हजार रुपये और डालने के लिए कहा। उसने 99 हजार रुपये भी डाल दिए। बाद में मालूम चला कि उसके साथ 1.40 लाख रुपये का फ्रॉड किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें