फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तोड़फोड़ व हवाई फायर मामले में चार लोग गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने तोड़फोड़ व हवाई फायर करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव भाकली निवासी नवीन, गांव गुलाबपुरा निवासी धीरज उर्फ दुधिया, गांव देहलावास निवासी आशीष उर्फ कल्लू और इंद्रजीत उर्फ भूरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल को गांव मांढैया खुर्द निवासी आर्शिवाद ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह निजी काम से खेत में गया था, उसी समय 5/6 लड़के दो गाडि़यों में आए। ऑफिस के शीशे व कुर्सियां तोड़ने लग गए। आरोपी तोड़फोड़ व हवाई फायर करने बाद परिवार वालों को धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें