फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपनी विशेषताओं से नजीर बने चार सरकारी स्कूल

Sun, 07 Apr 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव कंवाली ​स्थित राजकीय स्कूल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के चार स्कूल अपनी विशेषताओं की वजह से दूसरोंं के लिए नजीर बनें हैं। इनमें गांव कव्वाली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सहादत नगर का हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल में देहलावस गुलाबपुरा स्कूल और मिडिल में राजपुरा इस्तमुरार स्कूल शामिल है। इन चारों स्कूलों को मुख्यमंत्री सुंदरीकरण अवाॅर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन

पाठशाला देहलावास गुलाबपुरा में लाइब्रेरी की अच्छी सुविधा है। विद्यार्थी किताबें घर ले जाते हैं और पढ़ाई करते हैं। प्राचार्य अजय शर्मा और स्कूल मुख्याध्यापक सुनील यादव ने बताया कि पुरस्कार के लिए सर्वे करने के लिए विभाग की टीम आई थी। इसमें एडीसी, डीईओ, डीईईओ और बीईओ शामिल थे। स्कूल को कर्मचारियों की ओर से शानदार तरीके से सजाया गया है। जगह-जगह गमले रखे हुए हैं। स्कूल देखने में बहुत सुंदर लगता है।
राजकीय मिडिल स्कूल राजपुरा इस्तमुरार की मुख्याध्यापक संतोष यादव ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की अच्छी संख्या है। जिले की मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम ही है, लेकिन उनके स्कूल में दूसरे स्कूलों के मुकाबले संख्या अच्छी खासी है। स्कूल के पास खेल ग्राउंड और अच्छी बिल्डिंग की व्यवस्था है। स्कूल के ग्राउंड में जगह-जगह फूल के पौधे लगाए गए हैं। इसके कारण विभाग की ओर से स्कूल को ब्यूटीफिकेशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इंसेट
कंवाली विद्यालय का बड़ा है खेल ग्राउंड
कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्कूल में शिक्षा में सूचना संचार प्रौद्योगिकी को अधिक महत्व दिया गया है। खेल ग्राउंड का मैदान बड़ा है। जो दिखने में भी काफी खूबसूरत है। ग्राउंड में जगह-जगह फूल के पौर्ध लगाए गए हैं। स्कूल की अपनी स्पेशल मैगजीन है। इसका समय-समय पर प्रकाशन किया जाता है। इसके साथ ही टपका सिंचाई का प्रयोग भी किया जाता है, जो ऑटोमेटिक हर पौधे के पास पानी पहुंचाता है।
इंसेट

विशेष सुविधाएं कराई जाती हैं उपलब्ध
राजकीय हाई स्कूल सहादतनगर के मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में किचन गार्डन से लेकर खेल मैदान तक की सुविधा है। स्कूल की बिल्डिंग काफी शानदार है। इसके अलावा स्कूल में विद्यार्थियों की भी काफी संख्या है। स्कूल में अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था है। विद्यार्थियों को भी स्कूल काफी पसंद आता है। इसमें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इंसेट

जनवरी में हुआ था पुरस्कार घोषित
बता दें कि सीएम सुंदरीकरण पुरस्कार के लिए विभाग की ओर से सर्वे किया गया था। इसमें एडीसी के नेतृत्व में विभाग की टीम सर्वे करने गई थी। सर्वे के आधार पर जनवरी के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित किए गए थे। इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवाली स्कूल तथा हाई स्कूल में सहादत नगर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल में देहलावस गुलाबपुरा स्कूल तथा मिडिल स्कूलों में राजपुरा इस्तमुरार स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ये सभी स्कूल ब्लॉक स्तर पर भी प्रथम थे। इन्हें जिला स्तर पर प्रतिभागिता करने का मौका मिला था।
-
वर्जन:
शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें शिक्षा विभाग काफी हद तक सफल भी हुआ है।- महेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें