रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर निवासी सुमम, सुनील कुमार, तोताराम व इंद्रजीत के रूप में हुई है। 10 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि अग्रवाल मार्केट नजदीक दुर्गा मंदिर की छत पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो ताश के पत्ते व 2790 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।