रेवाड़ी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से शराब बचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने गांव गोकलगढ़ निवासी कुनाल को 12 बोतल अंग्रेजी शराब, शहर थाना पुलिस ने आनंद नगर निवासी नीरज को 15 बोतल देशी शराब, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ढालियावास निवासी लक्ष्मण सेन को 14.5 बोतल देशी शराब तथा रामपुरा थाना पुलिस ने आदर्श नगर निवासी मोहित को 14.5 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया।