फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मारपीट व गाली गलौच कर रहे चार आरोपी काबू

Mon, 22 Apr 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। खोल थाना पुलिस ने बासदुदा मेले में मारपीट और गाली गलौज में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली के गांव बननगर निवासी विजय, गांव खेड़की मुक्कड़ निवासी राजेश, गांव कुरजोता निवासी महेश व राजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि बासदुदा मेले में कुछ व्यक्ति आपस में डंडों से मारपीट और गाली गलौज कर रहे हैं। सूचना पर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू कर लिया गया। इन्होंने अपना नाम राजस्थान के जिला कोटपूतली के गांव बननगर निवासी विजय, गांव खेड़की मुक्कड़ निवासी राजेश, गांव कुरजोता निवासी महेश व राजेश बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खोल थाना में मामला दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें