धारूहेड़ा। द्वारकाधीश कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित के बयान पर पुलिस ने 25 मार्च को कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मुकेश, चेतन, प्रीती त्रिवेणी को गिरफ्तार किया है। बाद में आरोपियों को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया। संवाद