रेवाड़ी। पुलिस ने बाइक चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में सीआईए रेवाड़ी ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बवाना गुर्जर निवासी राजाराम उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेचिस नंबर से जांच की, तो बाइक गांव बालावास जमापुर निवासी पंकज कुमार के नाम पाई गई। बाइक 2 अक्तूबर 2023 को ब्रास मार्केट से चोरी की गई थी।