फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक से मोबाइल फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने होटल पर काम करने वाले युवक से मोबाइल फोन छीनने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी भीम सिंह उर्फ कुकू, गांव बगथला निवासी योगेश उर्फ सिंटी, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रायसिस हाल किरायेदार गांव बनीपुर निवासी अंकित उर्फ गोलू और जिला नूंह के गांव किरोरी निवासी मनबीर उर्फ मंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यूपी के जिला अयोध्या के गांव मरुई गनेशपुर निवासी अमरजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि वह तीन महीने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटल में काम करते हैं। 20 जून की शाम को वह हाईवे से गांव बखापुर वाले रोड पर घूमने जा रहे थे कि पीछे से एक बाइक पर तीन लड़के आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने वीरवार को भीम सिंह उर्फ कुकू, गांव बगथला निवासी योगेश उर्फ सिंटी, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रायसिस हाल किरायेदार गांव बनीपुर निवासी अंकित उर्फ गोलू और जिला नूंह के गांव किरोरी निवासी मनबीर उर्फ मंजीत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें