फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गिरदावरी के लिए पूर्व विधायक ने की सीएम से बात

Mon, 01 Apr 2024 03:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात की और विशेष गिरदावरी कराने की मांग की है। कापडीवास ने कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है, इसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आपदा के समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। कहा कि फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, ऐसे में ओलावृष्टि से कई स्थानों पर फसल पूरी तरह बर्बाद होने की बात सामने आई है। ऐसे में गिरदावरी कराकर किसानों को तुरंत राहत दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें