फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व मंत्री बिक्रम यादव ने छोड़ी भाजपा, टिकट कटने से थे नाराज

Wed, 02 Oct 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी। पूर्व मंत्री बिक्रम यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली (रेवाड़ी)। कोसली विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री बिक्रम यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बिक्रम ठेकेदार ने पत्र के जरिए भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा। बिक्रम ठेकेदार कोसली हलके से भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह टिकट कटने से नाराज चल रहे थे और पार्टी उम्मीदवार प्रचार में भी नहीं जा रहे थे। उन्होंने टिकट कटने के बाद अपने समर्थकों की जनसभा बुलाकर पार्टी के नेताओं पर हमला बोला था और चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। हालांकि, उन्होंने नॉमिनेशन नहीं किया था।
भाजपा अध्यक्ष को भेजे पत्र में बिक्रम यादव ने लिखा, ''''''''वह पार्टी से राष्ट्रवादी विचारधारा और आदर्श राजनीति के लिए जुड़े थे, लेकिन पार्टी अपने देश प्रथम, दल द्वितीय और व्यक्ति तृतीय के साथ ही कार्यशैली से भटक चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन को कमजोर समझने लगी है। इस करण में पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।'''''''' पूर्व मंत्री बिक्रम ठेकेदार बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन कर सकते हैं। कोसली के बेरली में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा एक जनसभा करेंगे। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार में बने थे राज्यमंत्री

बिक्रम यादव 2014 में कोसली विधानसभा से भाजपा से विधायक चुने गए थे और दक्षिण हरियाणा के सीनियर नेता राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर प्रदेश सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, राव इंद्रजीत से मनमुटाव के कारण उनकी मंत्री पद से छुट्टी हो गई। इसके बाद वह पूर्व सीएम मनोहर लाल के नजदीकी हो गए। 2019 के चुनाव में भी वह टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन राव इंद्रजीत के विरोध के चलते उन्हें टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें