फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट जयप्रकाश पुरोहित का निधन

Tue, 30 Apr 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयप्रकाश पुरोहित। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट जयप्रकाश पुरोहित का सोमवार की सुबह गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सुबह कुतबपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं शहर के लोग शामिल हुए। उनके जयेष्ठ पुत्र एडवोकेट रूपांश पुरोहित ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुरोहित वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व संभाले हुए थे, जबकि इससे पूर्व वह महेन्द्रगढ़ एवं रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष पद पर भी रहे। दाहसंस्कार में शामिल होने वालों में दीवान सिंह चौहान, शमशेर सिंह, चन्द्र शेखर गौतम, प्रवेश हरित, जनार्दन शर्मा, डीपी नन्दवानी, रजनीकांत सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें