फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह आज आएंगे रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रोहतक, सिरसा, हिसार लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी राव नरबीर सिंह आज सुबह 11 बजे यादव कल्याण सभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण भवन के उद्धाटन समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह में अध्यक्षता करने पहुंचेंगे। वहीं, मुख्यातिथी के रूप में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के निजी प्रवक्ता हरिन्द्र यादव ने देते हुए बताया कि अहीरवाल में समान विकास को लेकर गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्था व युवाओं का नरबीर सिंह के प्रति रूझान बढा है। यादव कल्याण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम एतिहासिक होगा व जिले से सभी वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम में आने के लिए यादव समाज समिति द्वारा निमंत्रण दिया गया है जिसमे जिले भर से खेल व शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं व सामाजिक सगंठन के नागरिकों को भी यादव समाज सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें