फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व एयरफोर्स कर्मी से ठगे साढ़े 5 लाख रुपये

Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर ठग ने सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी से साढ़े 5 लाख रुपये ठग लिए। प्राणपुरा गांव निवासी स्वयंवीर ने बताया कि 29 अप्रैल को उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ब्रांच मैनेजर आकाश बताया। उसने केवाईसी नहीं कराने पर खाता बंद करने की बात कही। उसने कहा कि आप व्हाट्सएप पर बात करो। फिर उसने व्हाटसएप पर फोन किया। आकाश ने कहा कि बैंक आफ महाराष्ट्र का एप डाउनलोड करना होगा। हमने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसने खाता नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर एप में भरने के लिए कहा। उनकी एफडी पर साढ़े 5 लाख रुपये का लोन ले लिया गया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें