फोटो: 10रेवाड़ी। शहर के मोती चौक पर होली मिलन समारोह में भाग लेते हुए व्यापार संगठन के लोग। स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मोती चौक पर प्रत्येक वर्ष की भांति उमंग व उल्लास के त्योहार होली का मोती चौक व्यापार संगठन के साथियों ने चन्दन का तिलक लगाकर भरपूर आनंद लिया। प्रधान पुरुषोत्तम दास कोसली वाले ने सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि ये त्यौहार आपसी गिले शिकवे भुलाकर सभी से भाईचारा बढ़ाने का है। संगठन के साथियों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी ने पानी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, दिनेश कपूर, अनिल अरनेजा, रत्नेश बंसल, रमेश मित्तल, अरविंद यादव, वंदना पोपली, दीपक रूस्तगी, अशोक अरोड़ा, दीपेश भार्गव, जितेन्द्र अग्रवाल, पारुल डाटा, राजेश दत्त शर्मा, विकेश भार्गव, दिनेश गोयल ने सहयोग किया।