भिवाड़ी। भिवाड़ी में विशेष खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत पंजीयन और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए लगाया गया था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव ने बताया कि शिविर सोमवार तक सदर बाजार में चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों को सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाकर, बिना ज्यादा चक्कर लगाए लाइसेंस, पंजीयन उपलब्ध कराना है ताकि वे कानूनी रूप से अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चला सकें।