फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के संघर्षों का करें अनुसरण : प्रो. जयप्रकाश यादव

Tue, 08 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। आईजीयू में अग्रसेन जयंती पर हवन यज्ञ करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सोमवार को महाराजा अग्रसेन पीठ व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. जयप्रकाश ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के संघर्षों का अनुसरण करना चाहिए।
पं. महेश ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने सामाजिक कार्यों के लिए जो संघर्ष किया, हमें उसका अनुसरण करना चाहिए। उनका एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत समाज में समानता लाने का सबसे अच्छा उदाहरण है। उनके राज्य में इसलिए गरीबी नहीं थी। लोग परस्पर समान व्यवहार करते थे। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने यज्ञ में दी जाने वाली पशु बलि को बंद कर अहिंसा का संदेश दिया था। उन्हीं का अनुसरण करते हुए वैश्य महासम्मेलन विश्वविद्यालय में यज्ञशाला का निर्माण करवाने जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में धार्मिक भावना बढ़ेगी। हमारी सनातनी परंपरा को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अग्रसेन चेयर के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को फलीभूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. तेज सिंह, महाराजा अग्रसेन पीठ संचालक डॉ. ममता अग्रवाल, प्रो. अदिति शर्मा, डॉ. सुमन नागपाल, डॉ. ईश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, बृज लाल गोयल, अशोक सोमाणी, रिपुदमन गुप्ता, विनयशील गोयल, मुकेश भट्ठे वाला, रमेश मितल, दीपक पाल्हवासिया, प्रो. विकास बत्रा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजय हुड्डा, डॉ. विजय हुड्डा, कार्यकारी अभियंता एसके यादव, उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र, विशाखा, प्रोमिला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें