फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोक कवि दलबीर राज्यपाल के हाथों सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गांव लिसान निवासी लोक कवि दलबीर फूल को उनके साहित्यिक योगदान के लिए ''संस्कृति संवर्धन सम्मान'' से सम्मानित किया है।
इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी और चाणक्य वार्ता परिवार की ओर से बीते दिनों गुरुग्राम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास समारोह और त्रिदिवसीय संस्कृति महोत्सव में राज्यपाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में लेखक ओपी पाल की ओर से लिखित पुस्तक प्रतिबिंब का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में लोक कवि दलबीर फूल सहित प्रदेश के 50 लोक कवियों और साहित्यकारों का जीवन परिचय प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कवि दलबीर फूल की विभिन्न विधाओं में कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लोक साहित्य और संस्कृति को समर्पित लोक कवि दलबीर फूल आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी चैनलों से अपनी लोक रचनाओं की प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने पर हास्य कवि हलचल हरियाणवी, आलोक भांडोरिया, डॉ. त्रिलोक चंद फतेहपुरी, राजेश भुलक्कड़, गौत्तम इलहाबादी, अरविंद भारद्वाज, मनोज कौशिक, कैलाश शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें