संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 2 और 3 दिसंबर को जिले के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)को नकल रहित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुपरवाइजर-फ्लाइंग टीम का गठन किया है।
एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह एचटेट के नोडल अधिकारी होंगे। सुपरवाइजर-फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारियों को ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2023 के तहत बोर्ड की ओर से 2 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा का संचालन किया जाएगा। यह परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक होगी जबकि 3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक होगी। लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
फ्लाइंग टीम में ये अधिकारी हैं शामिल
एचटेट के लिए डीसी राहुल हुड्डा ने फ्लाइंग टीम का गठन किया है। इसमें एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग विनय चौहान, डीएसओ मदन पाल सिंह, डीएफएससी अशोक रावत, ईटीओ डीईटीसी प्रवीण कुमार, एक्सईएन पंचायती राज नरेंद्र गुलिया, टीआई डीईटीसी अमन कुमार, एक्सईएन एचवीपीएन संजय यादव, एसडीओ संदीप कुमार, ईटीओ डीईटीसी परमजीत सिंह, एएई दिनेश शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा डीएसडब्ल्यूओ वीरेंद्र सिंह, एक्सईएन सिंचाई जेपी तंवर, एसडीओ पीआर बावल संजय कुमार, ईटीओ डीईटीसी विकास जाखड़, एसडीओ इंद्रजीत सिंह, एसडीओ अजय कुमार, एक्सईएन मिकाढ़ा विकास कुमार, एसडीओ लोक निर्माण धर्मप्रकाश, वीएस पशुपालन डॉ. प्रदीप कुमार, एक्सईएन सिंचाई दीपक गहलावत, डीएम हैफेड संतराम, एसडीओ अरविंद कुमार, डीडी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गजराज नैन की ड्यूटी सुपरवाइजर-फ्लाइंग टीम में लगाई गई है। एमई नप रवाड़ी नरेश कुमार, एसडीओ मिकाढ़ा नंद गोपाल, एसडीओ एचएसएएमबी बिजेंद्र कुमार, एसडीओ काढ़ा विनोद कुमार की रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई है।