सालों बाद भी निवेशकों को फ्लैट नहीं देने पर पुलिस ने शिकायत के बाद एसआरएस बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर -26 में एसआरएस की ओर से प्रोजेक्ट शुरु किया गया था। शहर के 150 से अधिक लोगों ने फ्लैट लेने के लिए इसमें अपनी जमा-पूंजी लगाई थी, लेकिन सालों तक आश्वासन के अलावा निवेशकों को कुछ नहीं मिला। बता दें कि मामले में शहर लोगों ने कुछ दिन पूर्व एसपी को शिकायत देकर मामले में शिकायत दर्ज करने की मांग रखी थी। मामले की पैरवी कर रहे शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील भार्गव ने उपरोक्त कंपनी की कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई से इस प्रोजेक्ट में एक घर का सपना देखा था। उन्होंने ने कहा कि एफआईआर की बदौलत न केवल फ्लैट धारकों में एक उम्मीद जागी है बल्कि सभी के चेहरे पर रौनक भी आई है। अधिवक्ता ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही की प्रशंसा की। इस अवसर पर अनिल यादव, प्रवीण अग्रवाल, डॉ रजनीश, डॉ मीत वर्मा, डॉ राजकुमार यादव, सुदेश कुमार, विनोद कुमार, जितेश, नितिन जैन, ग्रवाल, सूबे सिंह, अंकुर यादव, रामकिशन यादव, सतीश यादव, पूर्णचंद, सुनील कुमार, अभिषेक, संजय यादव सहित अन्य फ्लैट धारकों ने एसपी, डीएसपी व विधायक का इस मामले में कड़ा रुख अपनाने व मुकदमा दर्ज करने के लिए धन्यवाद किया है।