फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक है झंडा दिवस : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में बुधवार को जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों में डीसी अशोक कुमार गर्ग, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला सैनिक बोर्ड की ओर से झंडा बैज लगाए गए। डीसी और एडीसी ने स्वेच्छा से अंशदान भी सैनिक पेटिका में डाला और आमजन से खुले मन से आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कहा कि झंडा दिवस सेना के प्रति हम सभी के सम्मान का प्रतीक है। झंडा दिवस हमें एक आदर्श अवसर प्रदान करता है, जिससे हम उदारतापूर्वक दान देकर सशस्त्र सेना के साथ स्नेह व कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। सशस्त्र सेना के सम्मान में प्रति वर्ष 7 दिसम्बर को झंडा दिवस मनाया जाता है और इस दिन लोगों को एक विशेष झंडा देकर सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए धन एकत्रित किया जाता है। एकत्रित धन राशि प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण पर व्यय की जाती है। प्रदेश के वीर सपूत हमारी सशस्त्र सेनाओं का गौरव हैं इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सब इस महान कार्य के लिए उदारतापूर्वक योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें