फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले रजिस्ट्री भी मिली, लेकिन प्लॉट कहां हैं आज तक नहीं पता

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बीआर अंबेडकर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गांव मनेठी में 8 साल बीत जाने के बाद भी गरीब लोगों को प्लॉट नहीं मिलने की मांग उठाई गई है। एसोसिएशन के आरएस सांभरिया का कहना है कि वर्ष 2012 में मनेठी के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय भूखंड देने की घोषणा की गई थी। नामों की सूची भी जारी की गई, 2015 में रजिस्ट्री कर दी गई, लेकिन प्लॉट कहां हैं आज तक पता नहीं चल पाया है। सांभरिया का कहना है कि सीएम विंडो के माध्यम से 2015 में इस मामले को उठाया गया था, उस समय पंचायत विभाग ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। पांच साल व्यतीत होने पर स्थिति ज्यों की त्यों है । 10 जून व सात अगस्त 2020 को भी सीएम विंडो पर शिकायत देकर समाधान की मांग की गई थी, लेकिन कोई भी प्रगति नहीं हो पा रही है। मनेेठी के लाभार्थी परिवारों की ओर से एक बार फिर से प्रशासन से पांच साल पहले मिली रजिस्ट्री के प्लॉट दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें