फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में बनेंगे पांच बिजली सब स्टेशन, 20 गांवों को मिलेगा लाभ

Thu, 30 Mar 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भांडोर स्थित बिजली सब स्टेशन का हो रहा निर्माण कार्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 33 केवी के पांच बिजली सब स्टेशन बनाए जाएंगे, जिन पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम की ओर टेंडर छोड़े जा चुके है। जल्द ही इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इनके बन जाने से 20 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अनुमान है कि पांचों सब स्टेशन एक साल की अवधि में बनकर तैयार हो जाएंगे।

बता दें बिजली निगम की ओर से गांव भांडोर, जखाला, लिलोढ़, सेक्टर- 18 व धवाना में पांच बिजली सब स्टेशनों का निर्माण कराया जाना है। क्षेत्र में पिछले लंबे समय से गर्मी के मौसम में बिजली की सही से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए बिजली निगम ने यह फैसला लिया है। अब इन पांच सब स्टेशनों के बन जाने के बाद क्षेत्र में न केवल उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी, बल्कि बिजली निगम को भी ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जनवरी 2024 से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य
इन सभी सब स्टेशनों के निर्माण के लिए निगम की ओर से प्रत्येक के लिए लगभग 1.5 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट में पावर हाउस के निर्माण से लेकर तारों की खिंचाई व अन्य सभी प्रक्रिया शामिल है। जनवरी 2024 से पहले इन सब स्टेशनों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिनका अभी तक 30 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

इन गांवों को होगा फायदा
इन पांचों सब स्टेशनों के बन जाने से करीब 20 से ज्यादा गांवों को फायदा होगा। जिनमें मुख्य रूप से लिलोढ़, कुहारड़, सुधराणा, जुड्डी, भडंगी, खुर्शीदनगर, जखाला, गुड़ियानी, मलेशियावास, गुगोढ़, भैरामपुर भड़ंगी, भांडोर, गोलियाकी, राजियाकी, भांडोर की ढाणी, गुमीना, पुंसिका, नंगलीगौदा, धवाना, लोहाना, सीहा, मंदौला, खोल,श्रीनगर, बहोका व सेक्टर 18 के आसपास के अन्य गांव शामिल हैं।

इन सभी सब स्टेशनों का काम चालू कर दिया गया है। जनवरी 2024 तक इनका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनके बन जाने से बीस से ज्यादा गांवों के लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन

- विकास, एसडीओ बिजली कंट्रक्शन वर्क रेवाड़ी।


इन बिजली सब स्टेशनों में कोसली पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पहले ही वहां 50 एमबी का एक ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। साल 2024 जनवरी से इन सब स्टेशनों से गांवों में बिजली आपूर्ति होने की संभावना है।
- सोनू कुमार, एसडीओ, बिजली निगम रेवाड़ी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें