फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजस्थान से शराब ला रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने राजस्थान से दो गाड़ियों में शराब ला रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला भिवानी के गांव कुंडल निवासी अमित कुमार, जिला चरखी दादरी के गांव शाहुवास निवासी मंजीत, गांव झाबुआ निवासी कृष्ण कुमार, दिल्ली के नजफगढ़ के न्यू रोशनपुरा निवासी राकेश व अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली थी कि पांच लोग दो गाड़ियों में राजस्थान से शराब लेकर गढ़ी बोलनी होते बिहार जाएंगे। इसके बाद पुलिस टीम ने गढ़ी बोलनी में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दो गाड़ियां नाके से बचकर कसोला चौक की ओर निकल गईं। पुलिस ने ईआरवी को सूचना देते हुए कसोला चौक पर जाम लगवा दिया। वहां दोनों गाड़ियां जाम में फंस गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को काबू करकर तलाशी ली तो उनमें शराब भरी हुई थी। दोनों कारों में पांच लोग सवार थे। दोनों गाड़ियों से अंग्रेजी शराब के 572 पव्वे व शराब के 1412 पाउच (180 एमएल) बरामद किए गए। पुलिस ने थाना कसौला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सभी 5 आरोपियों अमित कुमार, मंजीत, कृष्ण कुमार, राकेश व अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें