कोसली। पुलिस ने नेहरूगढ़ में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के बयान पर 25 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नेहरूगढ़ निवासी परमानंद, बाबूलाल, प्रह्लाद, प्रमोद और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है। तफ्तीश में शामिल करने के बाद आरोपियों को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया। संवाद