फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहले स्ट्रीट लाइट का बिजली कनेक्शन काटा, फिर विरोध होने पर जोड़ा

Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सेक्टर-3 में स्ट्रीट लाइट के बिजली कनेक्शन को बिजली निगम ने काट दिया। उसके बाद जब लोगों ने विरोध जताया फिर कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
पिछले तीन दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को बाद में मालूम चला कि संबंधित विभाग की तरफ से बिल की अदायगी नहीं की गई, जिस वजह से कनेक्शन काट दिया गया था। इसी सेक्टर-3 में नगर परिषद की चेयरपर्सन भी रहती हैं। आरडब्ल्यू के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तीन दिन से सेक्टर में लाइट नहीं जल रही है। उसके बाद जब पता किया तो मालूम चला कि बिल ही नहीं भरा है। ना ही लाइट काटने से पहले बिजली निगम ने बताया। यह काफी गंभीर विषय है। इधर-उधर फोन करने पर भी कोई सटीक जवाब नहीं मिलता है। नगर पार्षद राजेंद्र सिंघल ने बताया कि बिजली निगम को ऐसा कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए था। एक बार सूचित जरूर करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें