फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव अलावलपुर में गेहूं की फसल में लगी आग

Thu, 04 Apr 2024 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव अलावलपुर में गेहूं की फसल में आग बुझाने के बाद खेत की स्थिति। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के गांव अलावलपुर में वीरवार को करीब एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पाकर धारूहेडा से दमकल टीम पहुंची। दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिली थी कि गांव अलावलपुर में रविंद्र पुत्र सतबीर के गेहूं की खड़ी फसल मे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके कारण फसल जल गई। धारूहेडा से फायर ब्रिगेड की टीम से चालक बलजीत, फायरमैन अंकुश व चंद्रभान शर्मा मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कई और एकड़ फसल जल जाती। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीण इलाके में आग लगने की मुख्य वजह हाईटेंशन तार, बीड़ी और थ्रेसर मशीन से निकली चिंगारी इत्यादि होती है। इस मौसम में पछुआ हवा तेजी से चलती है। ऐसे में बचाव करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें