धारूहेड़ा। कस्बे के भिवाड़ी रोड़ पर राजस्थान सीमा के समीप शुक्रवार अलसुबह ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल गया। आग की भयंकर लपटें और धुएं के गुब्बार से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी। सूचना के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। गनीमत यह रही कि सूचना पाकर घटनास्थल पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे ट्रांसफार्मर के नजदीक खड़ी बस को आग के आगोश में आने से बचा लिया गया , जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया ।