फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

Mon, 06 May 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाताओं को इसमें अपना नाम सहित अन्य विवरण जांचने के लिए अंतिम मौका दिया है। सभी मतदाता समय रहते अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर लें, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना आसान है। आप इसे ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल से देख सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको अपने राज्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम, अपना प्रथम एवं अंतिम नाम, जन्म तिथि और आयु इत्यादि की जानकारी देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें