फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिल्म निर्देशक को सहारनपुर में किया सम्मानित

विज्ञापन
आर.जे. भारद्वाज को सम्मानित करती मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की वाइस चांसलर विमला। स्रोत:
विज्ञापन
कोसली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित दो दिवसीय सहारनपुर नेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में कोसली उपमंडल के गांव झाल के उभरते फिल्म निर्देशक व लेखक आरजे भारद्वाज को जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस प्रतिष्ठित महोत्सव में देशभर से आईं 70 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन और चयन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अतुल श्रीवास्तव की चर्चित फिल्म प्रभात फेरी का भी विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर की वाइस चांसलर विमला ने आरजे भारद्वाज को सम्मानित किया। आरजे भारद्वाज ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर फिल्मों के मूल्यांकन का अवसर मिला। उनकी निर्देशित फिल्म बकरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा चुका है और वे फौजी जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें