संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस को दी शिकायत में गुर्जर माजरी निवासी किशन ने बताया कि जमीन को लेकर एक पंचायत हुई थी, जिसमें परिवार की तरफ से व रिश्तेदार मौजूद थे। आपस में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। किशन का कहना है कि इस लड़ाई में उसका कान कट गया ओर सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। उनके साथ चार से पांच लोग भी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किशन की शिकायत के आधार पर 12 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।