रेवाड़ी। सिटी थाना के भाड़ावास गेट चौकी क्षेत्र में एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया।
सिपाही अंकित और होमगार्ड करण सिंह राइडर ड्यूटी पर थे। 27 मार्च को रात करीब सवा 10 बजे सर्कुलर रोड पर चर्च के पास बुलेट से तेज आवाज निकाली जा रही थी। बाइक चालक की पहचान नई बस्ती के जयंत के रूप में हुई। जब पुलिस ने जयंत को रोका, तो वह गुस्से में आ गया। उसने सिपाही अंकित से हाथापाई की। पुलिस ने जयंत को पकड़कर उसकी बाइक जब्त कर ली और चालान किया। कुछ समय बाद जयंत एक महिला के साथ स्कूटी पर वापस आया। होमगार्ड करण सिंह ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सिपाही अंकित की शिकायत पर पुलिस ने जयंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उस पर ड्यूटी में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप है, मामले की जांच जारी है।