संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस की अपराध शाखा-1 टीम ने शहर के सेक्टर-4 स्थित कराटे एकेडमी के पास युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेवाड़ी के कुतुबपुर निवासी गौरव उर्फ गोल्डी के रूप हुई है। इसस पहले पुलिस एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त को फोन पर पता चला कि उसके भांजे आर्यन के साथ सेक्टर-4 में मारपीट हुई है। वह गम्भीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब वह अस्पताल में पहुंते आर्यन आईसीयू में था। आर्यन के दोस्त हरेश ने बताया कि सेक्टर-4 स्थित कराटे ऐकेडमी के पास साहिल सिराधना, गोल्डी, ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व यादव सहित अन्य युवकों ने लाठी-डंडे व राड से हमला कर आर्यन को घायल किया था। हमलावरों ने आर्यन, समीर व उसे जख्मी किया था। आर्यन की हालत गंभीर थी जिससे उसे गुरुग्राम के लिए रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान आर्यन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया और ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व व उदय भान उर्फ सागर को गिरफ्तार किया था।