फोटो: 15रेवाड़ी। हरियाली तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रशांत सनी यादव को स्मृति
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित एक निजी पैलेस में भारत विकास परिषद की रेवाड़ी शाखा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रशांत सनी यादव और विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा व जिला समन्वयक मुकेश सैनी थे। वक्ताओं ने कहा कि आपसी मेलजोल बढ़ाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए पर्व-त्योहार उत्सव के रूप में मनाए जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् परिवार की बुजुर्ग माताओं व अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र गीत गायन से हुई। इस मौके पर बच्चों व महिलाओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रशांत सन्नी यादव व क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा एवं जिला समन्वयक मुकेश सैनी ने हरियाली तीज महोत्सव मनाने की प्रशंसा की। कार्यक्रम में परिषद के क्षेत्रीय सचिव डाॅक्टर राम बाबू यादव व शाखा के संरक्षक रमेश सचदेवा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सचिव हुकम चन्द प्रजापत, कोषाध्यक्ष राम किशोर सैनी, योगेश शर्मा, नितिन गोयल, राजीव आहुजा, अजय गुप्ता, प्रदीप माटा, सुभाष शर्मा, जौनी जैन, मोहित सचदेवा, डाक्टर दीपक सैनी, मदन लाल सैनी, अनिल व कमलजीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।