संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एसआईआईडीसी सेक्टर-3 स्थित एक औद्योगिक इकाई में एक महिला कर्मचारी का हाथ मशीन में आने से कट गया। गांव सुठानी निवासी पूजा को ड्यूटी ज्वाइन किए केवल चार दिन ही हुए थे। इस मामले में कंपनी द्वारा कागज पर हस्ताक्षर कराने और बाद में कोई कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने कंपनी सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।