फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र में हो रहा जेठ की गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिन प्रतिदिन सूर्यदेव की तेजी बढ़ती जा रही है। इससे चैत्र के महीने में जेठ की गर्मी का एहसास होने लगा है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 31 मार्च को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस था। मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले साल पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को सुबह से ही वातावरण साफ रहा। इस बार मौसम में पिछले साल की तुलना में गर्मी ज्यादा है। पिछले छह दिनों की तुलनात्मक रिपोर्ट देखी जाए तो भी इस बार अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है।
दिनांक अधिकतम/ न्यूनतम अधिकतम/ न्यूनतम
02 अप्रैल 41.5/16.5 35/11
01 अप्रैल 37.6/17 36.5/14.5
31 मार्च 42.0/ 17.8 36/17.5
30 मार्च 40.8/15.5 38.5/20.5
29 मार्च 41.2/16.0 41.5/15.5
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज है)
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन

पशु विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। पशुओं को दिन में चार से पांच बार पानी पिलाते रहना चाहिए। इससे गर्मी के कारण शरीर के बढ़ते तापमान में संतुलन बना रहेगा। पशुओं को सुबह आठ बजे से पहले और शाम को सात बजे के बाद ही नहलाना चाहिए। दिन में किसी भी सूरत में नहलाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

-डॉ. राजबीर यादव, उपमंडल अधिकारी, पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें