फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में हांफ रहे जगमग योजना के फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों की तर्ज पर देहात में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जगमग योजना लागू की मगर अब यह हांफ रही है। कहने को जगमग फीडरों पर 24 घंटे व 18 घंटे बिजली दी जा रही है मगर गत कई दिनों से इन फीडरों पर लंबे कट लग रहे हैं। आलम यह है कि बीते दो दिन से गांव मुमताजपुर, गढ़ी, बव्वा, नयागांव सहित 8 गांवों में बिजली गुल है। लगभग यही हाल बिसोहा सब स्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं का है। ग्रामीणों ने जगमग फीडरों पर अघोषित कट जल्द बंद किए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीण विक्रम, महावीर सुरेंद्र, अमित, मनदीप, रोहतास, सतपाल, हरिओम आदि ने बताया कि सरकार ने इस योजना को साकार करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए मगर अब स्थिति लोगों को सरकार के प्रति गलत संदेश दे रही है।
विज्ञापन

रसूखदारों के मीटर घर के भीतर
निगम अधिकारी यह दावा करते नहीं थकते कि उन्होंने शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली मीटर घरों के बाहर लगा दिए हैं मगर सच यह है कि रसूखदार लोगों के घरों में आज भी मीटर लगे हैं। लाइन लॉस हो रहा है जिसका खामियाजा सभी उपभोक्ता भुगत रहे हैं।
पांच गांवों की सीमा में रोक के बाद भी बिजली कनेक्शन
कोसली क्षेत्र के पांच गांवों की सशमा में सेक्शन 7 लागू होने के बाद उपायुक्त ने इन गांवों में बिना अनुमति बनाए गए घरों में बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगाने के बावजूद धड़ल्ले से हर माह सैकड़ों कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। वैसे विभाग कहने को तो टेंप्रेरी कनेक्शन जारी करने कि बात करता है लेकिन टेंप्रेरी के नाम पर स्थायी कनेक्शन देकर उपायुक्त के आदेशों कि अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली के कट कितने लगे यह कार्य उनके अधीन नहीं है। इसके लिए अलग से विंग है। पावर हाउस में जैसी सप्लाई आगे से आती है उसी अनुसार बिजली की सप्लाई जारी रहती है। जो मीटर बाहर नहीं, उन्हें भी बाहर लगाया जाएगा। इसके साथ दो दिन से बिजली गुल रहने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह जानकारी मिली है, तो जल्द बिजली चालू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-अमित कंबोज, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें